मुरादाबाद, अक्टूबर 1 -- एसएस चिल्ड्रेन एकेडमी, कांठ रोड की छात्रा चक्रिका सिंह ने मेहनत और लगन के बल पर विद्यालय तथा शहर का गौरव बढ़ाया है। चक्रिका ने हाल ही में संत ईश्वर सिंह एकेडमी, कामिनपुरा, श्रीगंगानगर में आयोजित जूडो नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर चक्रिका को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। विद्यालय की उप प्राचार्या सुप्रिया अग्रवाल ने कहा कि चक्रिका की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस उपलब्धि पर सभी ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.