रांची, जनवरी 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। खेलगांव के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें महाराष्ट्र की टीम 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं, ओडिशा की टीम 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर उपविजेता रही। मेजबान झारखंड 3 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा। शिक्षा विभाग की मेजबानी में 6 से 10 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग में देशभर के 33 राज्यों और विभिन्न इकाइयों के 600 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के दौरान सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.