शाहजहांपुर, मार्च 28 -- अल्हागंज। राष्ट्रीय सोशल मीडिया संघ के तत्वावधान में राममूर्ति अस्पताल के बेसमेन्ट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी व सफाई कर्मचारियों के साथ सभासदों को संघ के पदाधिकारियों ने सम्मानित करते हुए अंगवस्त्र व सम्मान पत्र सौपा। नसमा के पदाधिकारियों ने 140 नपा कर्मियों को सम्मानित किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बाजपेयी ने सभी नपा के सफाई कर्मचारियों के स्वच्छता अभियान में किये जा रहे कार्यो की प्रसंशा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा चंद्रेश गुप्ता,अधिशाषी अधिकारी शैलेश पांडये मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.