हापुड़, फरवरी 6 -- राष्ट्रीय सैनिक संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को धौलाना तहसील अध्यक्ष कुलदीप सिंह तोमर के नेतृत्व में शहीद हवलदार मंगत सिंह का 79वां बलिदान दिवस मनाया गया। शहीद की प्रतिमा पर पदाधिकारियों ने गायत्री मंत्र का जप कर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर अमित तोमर, शिवराज सिंह, सूरतपाल सिंह, पंडित पवन शर्मा, धरमांशु तोमर, अभय तोमर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...