गोरखपुर, मई 31 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ी महिला स्वयंसेवकों के लिए 15 दिन का प्रबोध शिक्षा वर्ग गोरखपुर के चिउंटहा का एसवीएम पब्लिक स्कूल आयोजित होगा। पांच से 20 जून तक आयोजित होने वाले इस वर्ग में काशी व गोरक्ष प्रांत की 250 महिला स्वयंसेविका शामिल होंगी। प्रशिक्षु महिलाएं स्कूल परिसर में ही प्रवास करेंगी और संघ की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण में क्षेत्र प्रचार अनिल और प्रांत प्रचारक रमेश के अलावा राष्ट्रीय सेविका समिति के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन महिला स्वयंसेवकों को मिलेगा। इससे पहले महिला स्वयंसेवकों के लिए प्रबोध शिक्षा वर्ग का आयोजन पांच वर्ष पहले यानी 2020 में हुआ था। आयोजक मंडल के सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी सदस...