रुडकी, फरवरी 7 -- लक्सर। भगवान शंकर इंटर कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने ग्रामीणों से अच्छा कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में भगवान शंकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र छात्राओं को अनुशासित तरीके से समाज में रहना सिखाती है। शिक्षक सुभाष चन्द शर्मा, रवि चौधरी, समाजसेवी लक्ष्मीचंद, कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी वीरेन्द्र कुमार के निर्देशन में किया गया। इसमें अंशिका, आकांक्षा, अजय सैनी अजय कुमार ,पवन यादव, विनय अनिकेत, शिवम, अरुण गीतांशु गोयल, नितिन, व शानू शांतनु आदि स्वयंसेवियों कार्यक्रम में भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.