जौनपुर, फरवरी 10 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के प्रांगण में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. बसंत पाठक ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर राष्ट्र प्रेम का बोध कराता है। उन्होंने स्वयं सेवक एवं सेविकाओं को स्वच्छता को मिशन मानकर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों से साफ-सफाई, नारालेखन, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को में सहभागिता निभाने की अपील की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक सूर्य प्रकाश बबलू, डॉ. इंद्रकुमार सिंह, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक कुमार, इंद्रभान यादव, केशरी प्रसाद, विजय बहादुर पाल आदि लोग मौजूद रहे। संचालन इन्द्रभान यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...