देवरिया, मार्च 17 -- खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। स्व रामलाल त्रिपाठी महाविद्यालय पिपरा शुक्ल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन हुआ। प्राचार्य डॉ जितेंद्र नाथ पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्राचार्य ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। शालिनी कुशवाहा ने सरस्वती वंदना व ईना कुमारी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम अधिकारी वर्मा ने शिविर की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। शिविर के महत्व एवं क्रिया कलाप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य नाट मी बट यू अर्थात मैं नहीं लेकिन तुम है। उन्होंने इसके सारगर्भित अर्थ पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ ब्रजेश कुमार ...