दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के जिला इकाई की बैठक 14 फरवरी 2026 को कुंवर सिंह कॉलेज के सभागार में हुई। अध्यक्षता करते हुए दिलीप झा ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा किसी भी राष्ट्र की संप्रभुता, स्थिरता एवं समग्र विकास की आधारशिला है। मंच के जिला प्रभारी सह समन्वयक डॉ. अभय कुमार ने कहा कि मंच का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक, भू-राजनीतिक रणनीतियों तथा राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विमर्शों पर व्यापक कार्य करना है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। बैठक में संगठन के विस्तार, राष्ट्रीय सुरक्षा जागरूकता अभियान तथा जिला इकाई की आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मार्च से दरभंगा में राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.