नोएडा, जून 5 -- नोएडा। राष्ट्रीय सीनियर तैराकी में शहर के चार तैराक यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। एक तैराक पुरुष वर्ग में दमखम दिखाएगा। वहीं तीन महिला तैराक पदक के लिए तरणताल में गोता लगाएंगी। गुरुवार को खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई। शहर के वेदांत चंद्रा पुरुष वर्ग में भाग लेंगे। वहीं महिला वर्ग में शायला, उत्सा गंगवार और भाविका चौधरी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन तैराकों ने प्रदेश तैराकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग की ओवरऑल ट्रॉफी जिले को दिलाई थी। वहीं पुरुष वर्ग में वेदांत चंद्रा ने तीन स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले थे। राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 22 जून से भुवनेश्वर में खेली जाएगी। जिला तैराकी संघ के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप में भी जिले के तैराकों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मी...