दुमका, दिसम्बर 12 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड अन्तर्गत छैलापाथर चिगलपहाड़ी एवं चिकनियां पंचायत भवन में गुरुवार को राष्ट्रीय सामाजिक पेंशन कार्यक्रम की राष्ट्रीय सामाजिक पेंशन का भौतिक सत्यापन। दस्तावेजों के साथ किया गया। सामाजिक अंकेक्षण में पंचायत के सभी पेंशनधारियों को पूर्व में सूचना दिया गया था। जिसमें लाभुकों को खाता का नंबर, आधार, वोटर, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज लेके पंचायत भवन आया था, जिसे भौतिक मिलान कर सत्यापन किया गया। जिसमे छैलापाथर पंचायत में 226 लाभुको में 135 का सत्यापन किया गया। चिगलपह़ाडी पंचायत में 466 में से 250 का सत्यान किया गया। चिकनियां पंचायत में 239 में 175 लाभुक का सत्यापन किया गया जिसमें 32 लाभुकों का मृत्यु हो हैं। इस मौके पर त्रिलोकी नाथ पांडे, अमरकांत मरीक, मोहन मंडल, वृदांवन ...