बोकारो, मई 19 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया l उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा ने बताया कि इस परीक्षा का आयोजन को लेकर जिले में एकमात्र परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च विद्यालय लकड़ा खंदा में बनाया गया। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के कुल 280 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 13 परीक्षार्थी इस परीक्षा में अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हुए l परीक्षा के दौरान आठवीं कक्षा का विषय का प्रश्न पूछे गए। जिसमें सामान्य ज्ञान प्रश्न के अलावा रीजनिंग समेत अन्य विषय के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए। आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं में सभी प्रश्नों का उत्तर ओएमआर शीट पर दिया। इस राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति की परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.