गुड़गांव, नवम्बर 8 -- गुरुग्राम। ब्रह्माकुमारीज के भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में शनिवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय महिला सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें आध्यात्मिकता के साथ महिला सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि इंडियन योगिनी एसोसिएशन की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आरएच लता ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए आध्यात्मिकता जरूरी है। महिलाओं में आत्म सम्मान का भाव होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि असुरक्षा का प्रमुख कारण अनेक सामाजिक विसंगतियां हैं। परिवारों में संस्कारों का बहुत बड़ा अभाव है। आध्यात्मिकता हमें अन्दर की आवाज सुनने के लिए प्रेरित करती है। जो हमारी अंतरात्मा से निकलती है। उन्होंने कहा कि वो योगिनी होम स्टे के माध्यम से महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा का कार्य कर रही हैं। लेकिन ब्रह्माकुमारीज संस्थान आध...