रामपुर, दिसम्बर 22 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन की बैठक में नगर निकायों से सफाई कर्मचारियों का शोषण बंद करने का आग्रह किया गया और चेतावनी दी गई कि ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश संगठन मंत्री प्रेम नरेश वाल्मीकि के नेतृत्व में हुई इस बैठक में समस्त प्रदेश कार्यकारिणी का फूलमालाएं पहनाकर और पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल राज ने नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों से सफाई कर्मचारियों का शोषण बंद करने का अनुरोध किया। बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कुलदीप वाल्मीकि को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन का नगर अध्यक्ष, मुनीश चन्द्र को संरक्षक, जानू चौहान को महामंत्री और मनोज वाल्मीकि को नगर सचिव मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त, रामपुर निवासी मनोज कुमार को जिला मंत्री, सुभान अली को जिला सचिव, मोहित कुमार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.