बरेली, मार्च 12 -- राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य का मीरगंज एवं फतेहगंज पश्चिमी में सफाई कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। सदस्य ने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य डा. सुषमा गौड़ियाल मंगलवार दोपहर में नगर पंचायत मीरगंज पहुंचीं। सफाई कर्मचारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सदस्य ने नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मचारियों की बैठक की। नगर पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप वाल्मीकि ने संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई करने एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। बैठक में फतेहगंज पश्चिमी के सफाई कर्मचारियों को होली से पूर्व वेतन न मिलने का मामला भी उठाया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचार...