रांची, फरवरी 1 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा रांची के होटल बीएनआर में सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए गुड समरीटन अवार्ड में पूरे राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर जिला परिवहन कार्यालय, खूंटी को सम्मानित किया गया। माननीय परिवहन मंत्री दीपक बीरूआ ने जिला परिवहन कार्यालय को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। मंत्री द्वारा प्रदत्त पुरस्कार को जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक, मोटरयान निरीक्षक मो. शाहनवाज एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक निशांत रोशन ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया। कार्यक्रम में परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा), संयुक्त सचिव, अवर सचिव सहित राज्य के सभी जिलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.