गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत मंगलवार को छठे दिन समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर लोगों को वाहन चलाते समय हमेशा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित व जिम्मेदार नागरिक के रूप में व्यवहार करने और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति शिक्षित व जागरूक करने का संदेश दिया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों की सहायता करने की अपील की गई। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग कर वाहन चलाने का विशेष संदेश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा मैनेजर संजय बैठा ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती है। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.