अमरोहा, फरवरी 1 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को हुआ। परिवहन विभाग ने समापन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और विशिष्ट अतिथि उप परिवहन आयुक्त परिपरिक्षेत्र बरेली कमल गुप्ता रहे। एआरटीओ (प्रवर्तन) महेश शर्मा ने अतिथियों को पुष्प और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि पूरे माह सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन सड़क हादसों को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है, जो सबकी भलाई सुनिश्चित करता है। सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस अवधि में कई वाहनों के चालान काटे गए और अनेक वाहनों को सीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.