पाकुड़, जनवरी 13 -- पाकुड़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2026 के कार्यक्रम के तेरहवें दिन सावधानी की पाठशाला, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत जिला पाकुड़ के सोहराय मेला, बाजार समिति, पाकुड़ में आए हुए सभी आम लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2026 के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। बताया गया कि मेला में आने के क्रम मे सभी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, अपने वाहन में नंबर प्लेट लगाएं, वाहन से सम्बंधित सभी मानकों को माने, हेलमेट का उपयोग चालक तथा सवार दोनों के लिए पहनना जरूरी है। ठंड के मौसम में ओवरटेक, गति पर नियंत्रण रखना, वाहन में किसी प्रकार का अतिरिक्त लाइट को न लगाने, यात्रा करने के दौरान अपने वाहन के बाई तरफ उतारने एवं चढ़ाने का कार्य सुनिश्चित करने, चालाक को कभी किसी भी परिस्...