हजारीबाग, जनवरी 19 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिवहन कार्यालय के सौजन्य से सोमवार को शहर के कोर्रा चौक पर एक अनूठा यातायात जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स ने सड़क पर उतरकर विद्यार्थियों और युवाओं के साथ सीधा संवाद किया। सोशल इनफ्लुएंसर्स ने यातायात नियमों से संबंधित सवाल-जवाब सत्र चलाया, जिसमें हेलमेट की अनिवार्यता, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क सुरक्षा मानकों पर प्रश्न पूछे गए। सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को मौके पर ही पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर उपस्थित मोटर यान निरीक्षक हजारीबाग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं के बीच मनोरंजक तरीके से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। स्थानीय लोगों ने विभाग के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की।उक्त कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.