रांची, जुलाई 26 -- पिपरवार, संवाददाता। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार सिंह को हिन्द मजदूर खदान फेडरेशन का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। वहीं देवेन्द्र सिंह को हिन्द मजदूर खदान फेडरेशन का वर्किंग कमेटी सदस्य बनाया गया। दोनों पदाधिकारियों को आरकेएमयू के पिपरवार क्षेत्र के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई दी है। बधाई देने वालों में आरकेएमयू के पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष के के चतुर्वेदी, पिपरवार क्षेत्रीय सचिव भीम प्रसाद मेहता, बिनोद कुमार, लखन साव, केएम दुबे, आशीष कुमार तिवारी, विकास दुबे, सुखी गझूं, रतन लाल, श्याम नारायण चौधरी, मिंटू कुमार, मुबारक, बबलू, सुरेन्द्र भोक्ता,संजय ठाकुर, बिनोद कुमार, श्याम सुंदर महतो समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...