कन्नौज, नवम्बर 8 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शहर की कांशीराम कालोनी में पिछले कई दिनों से पेयजल समस्या बनी हुई है। इसको लेकर सोहेल देव पार्टी की महिला मोर्चा राष्ट्रीय सचिव कालोनी पहुंचीं और वहां लोगों से समस्याओं की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही उनकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा। कांशीराम कालोनी के लोग पिछले कई दिनों से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। दरअसल वहां लगा नलकूप काफी समय से खराब पड़ा है। कालोनी के लोग कई बार पालिका प्रशासन से इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो सका है। शनिवार को सोहेलदेव पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य कालोनी पहुंची। वहां उन्होंने कालोनी की महिलाओं व अन्य लोगों से समस्या की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी पेयजल समस्या क...