अमरोहा, अगस्त 19 -- जोया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिले में प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सोमवार से सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। जोया आगमन पर प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह का भगवत शरण इंटर कॉलेज में स्वागत भी किया गया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की महासंघ इस वर्ष उत्तर प्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सदस्य बनाएगा। इसके साथ ही एक सितंबर को देश के पांच लाख विद्यालयों में हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन कर शैक्षिक उन्नयन का संकल्प भी लिया जाएगा। अभियान विद्यार्थियों और शिक्षकों को एकजुट कर विद्यालयों को संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ बनाने का संकल्प लेता है। इस दौरान माध्यमिक संवर्ग मुरादाबाद के जिला कोषाध्यक्ष विजय कुमार राम, जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह, माध्यमिक संवर्ग अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.