मऊ, दिसम्बर 7 -- पूराघाट। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से प्रयागराज में एक से 10 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय शिल्प मेला में लोक संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। मेले में मऊ जनपद की गायिका रिद्धि पांडेय ने मधुर लोकधुनों से लोगों का मन मोह लिया। रिद्धि ने मोहि लेलखिन सजनी, कौने रंग मोतिया, रिमझिम बरसे पनिया जैसे लोकगीत प्रस्तुत किए। चंद्रमणि पांडेय सदस्य लोक कला काशी प्रांत संस्कार भारती ने कहा कि राष्ट्रीय शिल्प मेला से हमारे लोक कला एंव संगीत का संवर्धन एंव संरक्षण होगा। यह पहल सराहनीय है, इससे गुमनाम प्रतिभाएं आगे आएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...