रामगढ़, मई 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ निवासी बीपी गुप्ता का चयन आदिवासी छात्रों के लिए कार्य करने वाली राष्ट्रीय शिक्षा सोसाइटी भारत सरकार में सलाहकार के पद पर हुआ है। झारखंड से एक मात्र बीपी गुप्ता इस पद के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए हैं। इन्हें एक सप्ताह के अंदर रांची स्थित प्रोजेक्ट शिक्षा भवन स्थित राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के कार्यालय में योगदान देना है। इनका कार्य झारखंड स्थित सारे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन में मार्गदर्शन करना होगा। बीपी गुप्ता जनवरी 2024 में जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा, सिमडेगा (झारखंड) से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हुए हैं। इसके पूर्व ये श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में उप प्राचार्य के पद पर कार्य कर चुके हैं। श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ से त्यागपत्र देकर 2006 में नवोदय विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.