गोरखपुर, जनवरी 13 -- गोरखपुर। भारतीय शिक्षा मंडल गोरक्ष प्रांत और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से युवा दिवस पर विकसित भारत स्व का बोध उठो और जागो (स्वामी विवेकानंद जी की दृष्टि में) विषय पर आर्य भट्ट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उत्तर शिक्षा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर ईश्वर शरण विश्वकर्मा ने स्वामी विवेकानंद पर जीवन से लेकर अंत समय तक की महत्वपूर्ण घटनाओं तथा उनके द्वारा दिए गए योगदान की विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पूर्ण रूप से लागू हो जाने के पश्चात स्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.