आरा, जनवरी 16 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के गुंडी गांव स्थित मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी की कक्षा आठवीं की छात्रा अनन्या सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय , जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। विगत 13 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित नेशनल शतरंज प्रतियोगिता अंडर-14 बालिका वर्ग में अनन्या ने पूरे देश में 19वां स्थान प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के संस्थापक परम पूज्य पीठाधीश्वर अघोराचार्य महाराज श्री बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने अनन्या सिंह एवं उनके परिवार को ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने अनन्या के साथ-साथ विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक भुवनेश्वर सिंह को भी विशेष बधाई दी और इसे विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बत...