मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- कानपुर में आयोजित चयन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने सहभागिता की थी। अपने खेल प्रदर्शन के आधार पर मुजफ्फरनगर के होनहार वालीबॉल खिलाड़ी तैयब चौधरी ने अपनी जगह बनाते हुए जीत हासिल की। राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर मुजफ्फरनगर जनपद में जश्न का माहौल है। जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष सूरज प्रकाश मलिक और सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन ने बताया कि वाराणसी में 4 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित हो रही राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु चयन प्रक्रिया कानपुर में आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर हेतु जनपद के ग्राम खतौला निवासी वॉलीबॉल खिलाड़ी तैयब चौधरी पुत्र अबलू हसन चौधरी का चयन किया गया है। यह घोषणा उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के प्रांतीय अवैतनिक महासचिव सुनील कुमार तिवारी न...