रांची, जनवरी 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 11 जनवरी तक वाराणसी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के संचालन के लिए झारखंड वॉलीबॉल संघ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संघ के संरक्षक शेखर बोस को जूरी कमेटी में सदस्य और कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय को कंट्रोल कमेटी के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वहीं, झारखंड वॉलीबॉल संघ के सचिव उत्तम राज और अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार को भी विभिन्न समितियों में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव रामानंद चौधरी ने पत्र के माध्यम से राज्य संघ को इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.