रामगढ़, अक्टूबर 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। खेलो झारखंड प्रतियोगिता के अंतर्गत श्रीनगर स्थित वज़ीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एसजीएफआई राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला के कृष्ण बल्लभ 2 उच्च विद्यालय, लारी चितरपुर के छात्र प्रिंस नायक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनके इस उपलब्धि से न केवल रामगढ़ जिला बल्कि पूरे झारखंड राज्य का मान बढ़ा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कुमारी नीलम ने प्रिंस नायक को बधाई देते हुए कहा कि खेलो झारखंड प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तर पर रामगढ़ जिला की पहचान बन रही है। हमारे छात्र-छात्राएँ खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का क्षण है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देगी। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.