पटना, जनवरी 20 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका खेल प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में बिहार टीम ने बालक व बालिका दोनों वर्गों में शानदार खेल का प्रदर्शन कर छह पदक अपने नाम किए। बालक वर्ग में बिहार टीम ने पंजाब को हराकर कांस्य हासिल किया। बालिका वर्ग में बिहार ने दिल्ली को हरा कांस्य पर कब्जा जमाया। बालक वर्ग की थारी सोटी सिंगल स्पर्धा में बिहार के खिलाड़ियों ने जम्मू-कश्मीर को हरा कांस्य पदक प्राप्त किया। फारी सोटी टीम स्पर्धा में बिहार टीम ने पंजाब को हराकर रजत पदक जीता। इस टीम में आकाश कुमार शर्मा, ऋषभ कुमार, शुभम कुमार एवं आयुष हर्ष राज शामिल रहे। बालिका वर्ग की फारी सोटी इंडिविजुअल स्पर्धा में कोमल जैन ने दिल्ल...