जहानाबाद, मार्च 24 -- अरवल, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक मोर्चा युवा जिलाध्यक्ष सोनू गुप्ता के नेतृत्व में पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान के गलत रवैया के कारण बिहारी छात्रों के साथ मारपीट, अत्याचार के खिलाफ सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय के पास मुख्यमंत्री भागवत मान का पुतला दहन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले पुतला लेकर शहर में प्रदर्शन किया उसके बाद पुतला दहन किया। इस मौके पर पार्टी के नेताओं ने कहा कि बिहारी छात्रों पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो भी करना होगा पार्टी करेगी। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव पप्पू वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुशवाहा, रामप्रवेश यादव, मनीष कुशवाहा, कमलेश सिंह, महेंद्र सिंह, विकास कुशवाहा, रामवृक्ष पासवान, रविंद्र सिंह दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटो- 24 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.