गढ़वा, मई 11 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। प्रधान जिला जज नलिन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 83 हजार 99 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं अदालत सहित विभिन्न विभागों के 18 करोड़ 15 लाख 76 हजार 997 रुपए राजस्व की वसूली और सुलह समझौता राशि तय हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह झालसा के एक्सक्यूटिव चेयरमैन सुजीत नारायण प्रसाद की ओर से लोहरदगा टाऊन हॉल में आयोजित कार्यक्रम स्थल से ऑनलाइन किया गया। डीएलएसए के प्रभारी सचिव कुमार विपुल ने व्यवहार न्यायालय गढ़वा सहित अनुमंडलीय सिविल कोर्ट नगर ऊंटारी के मामलों के निष्पादन के लिए 23 बेंचों का गठन किया गया था। गठित बेंच में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय कौशल किशोर झा, जिला जज दिनेश कुमार, प्रभात कुमार शर्मा, शिवनाथ त्रिपाठी, आशुतो...