गढ़वा, सितम्बर 14 -- गढ़वा, कोर्ट प्रतिनिधि। नालसा के निर्देश पर प्रधान जिला जज सह डीएलएसए चेयरमैन कौशल किशोर झा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित इस वर्ष के तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख 8 हजार 185 मामलों का निष्पादन। वहीं विभिन्न विभागों का 5 करोड़ 67 लाख 62 हजार 354 रूपए राजस्व की वसूली हुई। प्रधान जिला जज द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया। उससे पहले झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सह झालसा के मुख्य संरक्षक तरलोक सिंह और न्यायमूर्ति कार्यकारी अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के द्वारा नालसा वीर परिवार सहायता योजना का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...