गिरडीह, सितम्बर 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्तंड प्रताप मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय धनंजय कुमार एवं अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। इस लोक अदालत में 72646 वाद पूर्व मामले एवं 6952 लंबित मामले मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें 07 करोड़, 43 लाख, 45 हजार 378 रूपए की राजस्व की प्राप्ति हुई। मौके पर नालसा वीर परिवार सहायता योजना का ऑनलाइन उद्घाटन उच्च न्यायालय रांची के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान के द्वारा किया गया। इस दौरान सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कई लाभुकों को लाभान्वित भी किया गया। मौके पर प्रधान न्याया...