पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नालसा के निर्देश और झालसा के नेतृत्व में पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में 69 हजार 227 मामले का निस्तारण किया गया। तीन करोड़ 95 लाख 93 हजार 912 रुपए का मामला सेटल हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय की देखरेख में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले का निस्तारण के लिए 15 पीठों का गठन किया गया था। इसमे 13 पीठ सिविल कोर्ट पलामू में बना था जबकि पीठ संख्या 14 हुसैनाबाद अनुमंडलीय कोर्ट से संबंधित और पीठ संख्या 15 में छतरपुर अनुमंडलीय न्यायालय से संबंधित था। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रि-लिटीटिगेशन के 63 हजार 401 मामले का निस्तारण किया गया। विभिन्न कोर...