देवघर, दिसम्बर 14 -- देवघर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निदेशानुसार एवं देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में देवघर व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। झारखंड में राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान द्वारा दुमका से किया गया। देवघर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव- सह- न्यायिक पदाधिकारी संदीप निशित बारा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष- सह- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा के निर्देशन में आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 64,410 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 32,01,80,925 रुपयों के समझौते तय किए गए। उन्होंने बताया कि निष्पादित मामलों में बैंक ऋण की वसूली से संबंधित मामले, क्रिमिनल कंपाउंडेबल अ...