महाराजगंज, मई 11 -- महराजगंज, हिटी। शनिवार को जिले के दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अजय कुमार सिंह ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के निस्तारण को वादकारी उमड़ पड़े। वादकारियों ने सुलह-समझौते से 55,505 वादों का निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज अजय कुमार सिंह ने एक वाद का निस्तारण किया। इसी प्रकार पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण ने 29 वादों का निस्तारण कर 1,75,30,000 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 14 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। स्थाई लोक अदालत ने दो वादों का निस्तारण करा कर 7,00,000 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया। विशेष न्यायाधीश ने 139 वादों का निस्तारण करा कर 500 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया। मुख्य न्य...