एटा, मार्च 9 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जिला जज दिनेश चन्द की अध्यक्षता में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया। दीवानी न्यायालय, ग्राम न्यायालय अलीगंज, कलक्ट्रेट, सभी तहसील न्यायालय के परिसर में वादों का निस्तारण किया गया। शुभारंभ जिला जज, एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने मां सरस्वती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 62380 वाद सूचीबद्ध थे। इसमें से करीब कुल 48,400 वादों का निस्तारण किया गया। प्रभारी प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय में कुल-21 परिवारिक मामलों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण में कुल 145 वादों का निस्तारण किया। 7 करोड़ 73 लाख 44 हजार 661 रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवाई गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.