धनबाद, सितम्बर 14 -- धनबाद, प्रतिनिधि साल के तीसरे राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 214 करोड़ 99 लाख 31 हजार 42 रुपए की रिकवरी कर तीन लाख 69 हजार 322 विवादों का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड के मुख्य न्यायाधीश त्रलोक सिंह चौहान ने रांची से किया। धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत अब परिचय का मोहताज नहीं रह गया है। यह संविधान के परिकल्पना को पूरी करने के दिशा में एक कदम है। नवंबर 2013 से पूरे देश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह में किया जा रहा है। हमारा संविधान हर व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक एवं सस्ता, सुलभ न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि बिना प्रशासनिक सहयोग के हम समाज तक न्याय नहीं पहुंचा सकते। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.