जामताड़ा, मई 11 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 हजार 128 मामलों का निष्पादन,8.12 करोड़ की वसूली जामताड़ा,प्रतिनिधि। नालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से शनिवार को व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राधा कृष्ण,डीसी कुमुद सहाय ने एसपी डॉ ऐहतेशाम वकारिब ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 हजार 128 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 08 करोड़ 12 लाख 44 हजार रूपए की वसूली की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित निष्पादन के लिए कुल 07 बेंच का गठन किया गया था। मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबे समय...