पीलीभीत, दिसम्बर 14 -- पीलीभीत, हिटी। जिले में दिसम्बर माह के द्वितीय शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सुलह समझौते के आधार पर एक लाख 81 हजार 537 वादों का निस्तारण कर नौ करोड़ 57 लाख चार हजार 238 रुपए की राजस्व राशि जमा हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष/प्रभारी जनपद न्यायाधीश रविंद्र कुमार (चतुर्थ) ने सुबह 10 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने अपर सत्र न्यायधीश/नोडल अधिकारी व प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव सुनील कुमार तथा अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का निरीक्षण किया और वादकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय लोक अदालत में संबंधित न्यायिक अधिकारियों ने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.