अमरोहा, दिसम्बर 14 -- राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 1.26 लाख वाद लगाए गए। जिनमें 1.03 लाख वादों का निस्तारण हुआ। जिला न्यायालय में 6432 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ हाइकोर्ट से पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संबोधन में उन्होंने कहा कि कोई भी वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत में निराश होकर नही लौटना चाहिए। इसका उद्देश्य वादों का निस्तारण करने के साथ ही आम लोगों को लाभ दिलाना है। लिहाजा, बिना किसी वजह वादकारियों को परेशान बिल्कुल न किया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,26,382 वाद लगाए गए। इसमें 1,03,542 विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। जिला न्यायालय में कुल 6432 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें 5647 फौजदारी के वादों का निस्तारण करते हुए 6.75 लाख रुपये जुर्म...