देवरिया, सितम्बर 14 -- देवरिया। शनिवार को दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 198533 वादों का निस्तारण किया गया। जिला जज राममिलन सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला जज ने 06 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा 22 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 24 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 142 मामलों का निस्तारण कर 10,74,77,000 रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मं...