महाराजगंज, सितम्बर 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शनिवार को जिले के दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अजय कुमार सिंह ने किया। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले से 55,349 लोगों ने अपने वादों का निस्तारण कराया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधीकरण के पीठासीन अधिकारी ने 140 वादों का निस्तारण कर 5,97,79,00 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने 50 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। इसी प्रकार स्थाई लोक अदालत ने दो वादों का निस्तारण कर 11,971 रूपये का क्षतिपूर्ति दिलवाया। न्यायाधीश एससी/एसटी ने 188 वादों का निस्तारण करा कर 1,100 रूपये का अर्थदंड वसूल किया। त्वरित न्यायालय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधी...