जमशेदपुर, मार्च 9 -- झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसका ऑनलाइन प्रसारण जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के लोक अदालत हॉल में भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान झालसा एवं राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भी किया गया। जमशेदपुर सिविल कोर्ट में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में रिकॉर्ड 2 लाख 49 हजार 799 मामलों का निष्पादन किया गया। इस दौरान 6 करोड़ 9 लाख 96 हजार 453 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की 12 बेंच एवं घाटशिला अनुमंडल कोर्ट में कुल तीन बेंच का गठन किया गया था। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश की अदालत में पति-पत्नी के बीच चल रहे एक ...