सहारनपुर, दिसम्बर 5 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला जज सतेंद्र कुमार ने कहा कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कराया जाए। शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला जज सतेंद्र कुमार ने सभी प्रशासनिक अधिकारीगण को निर्देशित किया कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत कर निस्तारित कराने का प्रयास करें, जिससे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए आम नागरिको को इसका लाभ प्राप्त हो सके। जनपद न्यायाधीश ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक प्रचार...