औरंगाबाद, फरवरी 19 -- 14 मार्च को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, वादों का होगा निस्तारण फ़ोटो- 19 फरवरी एयूआर 20 कैप्शन- गुरुवार को बैठक में शामिल जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद के सभागार में एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल ने की। अधिवक्ता लिपिकों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण में सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। सचिव ने कहा कि अधिवक्ता लिपिकों का न्यायालय में आने वाले वादकारियों एवं मुवक्किलों से सबसे निकट का संबंध होता है। ऐसे में उनके हितों की रक्षा और सुलहनीय माम...