लखीसराय, फरवरी 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लखीसराय के निर्देशानुसार शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अपने प्रकोष्ठ में सचिव विद्यानंद सागर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखीसराय के विभिन्न पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलतापूर्वक तैयारी एवं अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को सुनिश्चित करना था। बैठक के दौरान सचिव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण हेतु संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाए तथा उसकी विधिवत तामीला कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नोटिस तामील की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग ल...