मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी 14 मार्च को आयोजित हो रहे राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0, बचपन बचाओ आंदोलन एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की सफलता को लेकर सोमवार को सभी थानाध्यक्षों, पैनल अधिवक्ताओं व पारा लीगल वालेंटियरों की बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के निर्देश पर एडीआर भवन के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में सीजेएम राजकपूर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव जयश्री कुमारी मौजूद थीं। सीजेएम राजकपूर ने सभी थानाध्यक्षों को लोक अदालत से निर्गत होने वाले नोटिस को समय पर पक्षकारों को तामिला कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.